April 21, 2026

10वीं की परीक्षा में छात्र ने उत्तर पुस्तिका पर लिखा– पुष्पा राज… अपुन लिखेगा नहीं

IMG_20220406_153742

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा (Pushpa) का खुमार अब तक खत्म नहीं हुआ है। जबसे यह फिल्म रिलीज हुई है तबसे इसके गानों और डायलॉग्स ने लोगों के दिल और दिमाग पर ऐसा असर किया है कि हर कोई फिल्म के गानों और डायलॉग्स पर रील्स बना रहा हैं और सोशल मीडिया पर उसे शेयर कर रहा है।


वहीं एक खबर है कि 10वीं क्लास के एक बच्चे ने कुछ ऐसा किया है, जो आपको हैरान कर देगा। दरअसल, बच्चे ने अपनी 10वीं की उत्तर पुस्तिका में लिख दिया- पुष्पा, पुष्पा राज… अपुन लिखेगा नहीं।

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार यह मामला पश्चिम बंगाल का है। हालांकि इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है, सोशल मीडिया पर आंसर शीट की जो फोटो वायरल हो रही है, उसमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- पुष्पा, पुष्पा राज…अपुन लिखेगा नहीं…

बच्चे की इस हरकत से हर कोई परेशान है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का खुमार लोगों पर इस कदर छाया है कि लोग अपने वास्तविक जीवन में भी इसके डायलॉग को फॉलो कर रहे हैं।


You may have missed