मेट्रो स्टेशन की छत से युवती ने लगाई छलांग, फिर हुआ कुछ ऐसा देखें Video
नई दिल्ली: अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन (Akshardham metro station) की छत से गुरुवार को एक लड़की ने छलांग लगा दी। लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।


पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह प्लेटफॉर्म नंबर दो की दीवार-सह-छत पर चढ़ गई। सुरक्षा कर्मचारियों और पुलिस ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी।
लड़की के स्टेशन से नीचे कूदते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उसके नीचे कूदने से पहले सुरक्षाकर्मी उसे शांत करने के प्रयास करते भी दिख रहे हैं।
Saving Lives…
Prompt and prudent response by CISF personnel saved life of a girl who jumped from Akshardham Metro Station. #PROTECTIONandSECURITY #Humanity @PMOIndia@HMOIndia@MoHUA_India#15yearsofCISFinDMRC pic.twitter.com/7i9TeZ36Wk— CISF (@CISFHQrs) April 14, 2022
उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि लड़की मूक-बधिर है और फिलहाल बयान देने की हालत में नहीं है।
बताया जा रहा है कि लड़की के माता-पिता भी मूक-बधिर हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

