15 अप्रैल का राशिफल: वृष, सिंह और मीन राशि वाले न करें ये काम, जाने सभी राशियों का राशिफल
मेष- आज मूड ऑफ हो सकता है. बनते काम बिगड़े या रुकें तो मन खराब नहीं करना है. सकारात्मक भाव रखना होगा. ऑफिस में अधिक काम करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देना होगा क्योंकि इसका फल आगे प्राप्त होगा. व्यापार में सजगता बरतनी होगी. सूझबूझ के साथ लेनदेन करें तो परेशानी से बच सकते हैं. ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर भी नजर रखें. पेट में दर्द, मरोड़ या अन्य कोई परेशानी हो सकती है. गरिष्ठ भोजन से बचाव करते हुए सुपाच्य भोजन करेंगे तो ठीक रहेगा. मित्र ही सुख दुख के साथी हैं इसलिए उनसे विवाद न करें बल्कि सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सहयोग का भाव रखें.


इसे भी पढ़ें: सरकारी नौकरी 2022: बिजली विभाग में निकली 185 पदों पर भर्ती, आखिरी तारीख है नजदीक
वृष- आज ऊर्जावान होकर कार्य करें लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे. ऑफिस का वातावरण आज अच्छा रहेगा. इस अच्छे माहौल का लाभ लें और बॉस के पास कोई काम फंसा हो तो उन्हें याद दिलाएं. व्यापार में विवाद की संभावना है इसलिए यदि किसी ग्राहक या थोक व्यापारी से कोई बात भी हो तो उसे आहिस्ते से निपटाएं. जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है इसलिए ध्यान रखें अधिक उछल-कूद न करें. बादी और ठंडी चीजों के सेवन से बचें वर्ना दर्द और बढ़ेगा. भाई के साथ संबंध सुधारने का यही उचित समय है. व्यर्थ की बातों में उलझने के बजाए सकारात्मकता से बात करें तो संबंध सुधरेंगे.
इसे भी पढ़ें: सरकारी नौकरी 2022: परिवहन निगम में निकली 357 पदों की भर्ती
मिथुन- मिथुन राशि वालों के मन में किसी बात को लेकर उलझन रह सकती है. आप अपने सलाहकार से बात करें और उनकी सलाह मानें. नौकरी में बदलाव की संभावना है. निर्णय लेने के पहले सभी बिंदुओं पर अच्छी तरह से सोच – विचार कर अगला कदम उठाएं. यदि आप कारोबारी हैं तो नए व्यापार की प्लानिंग भी हो सकती है. अवसर मिले तो जरूर करें. सेहत का ध्यान रखें, ऊंचा बोलकर या अधिक परिश्रम करके अपना रक्तचाप न बढ़ाएं. दवा लेते हों तो अवश्य लें. मां के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. जरूरत हो तो उन्हें डॉक्टर को दिखाएं. दवाएं दें और समय निकाल कर सेवा अवश्य करें.
इसे भी पढ़ें: Government Job 2022: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए आयकर विभाग में निकली बंपर वैकेंसी
कर्क – आज के दिन ध्यान देना चाहिए कि पेंडिंग कामों को पूरा करने का यही समय है. टेबल की फाइलों को निपटा दीजिए. यदि आप छात्र हैं तो प्रतियोगिता की तैयारी पूरा मन लगाकर करें. ध्यान रहे परिश्रम कभी भी व्यर्थ नहीं जाता. कारोबारी सौदे सोच समझ कर करें. घाटा होने की संभावना है. खरीद करनी है तो सीमित मात्रा में करें. गर्मी बढ़ रही है. ऐसे में डिहाइड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है. धूप में निकलना है तो पानी पीकर निकलें. भाई से विवाद हो सकता है. यह किसी के लिए भी उचित नहीं है. अच्छा हो उनसे बात करें. संवाद से ही हल निकलता है. कर्क राशि वालों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहने वाली है. अनियमितता का स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है. सावधानी बरतें.
इसे भी पढ़ें: Health Tips: ठंडे पानी पीने वाले हो जाएं सावधान, तो जान लें क्या होगा असर
सिंह- आप प्रतिभावान हैं. एक साथ कई काम अच्छे से कर सकते हैं. इसलिए मल्टी टास्किंग के लिए तैयार रहें. पूंजी प्राप्ति का योग बन रहा है. इस पूंजी को अच्छे से निवेश करने की प्लानिंग अभी से करें ताकि उचित निर्णय ले सकें. अच्छी सेहत के लिए समय से भोजन और सोना जरूरी है. अपनी दिनचर्या को नियमित करें और इसका लाभ लें. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते है. चिंता करने के बजाए चिकित्सकीय परीक्षण कराएं और निर्देशों का पालन करें. कई बार समस्या का निराकरण मित्र मंडली के माध्यम से आसानी से हो जाता है. मित्रों की संख्या बढ़ाने का प्रयास करें.
इसे भी पढ़ें: मेट्रो स्टेशन की छत से युवती ने लगाई छलांग, फिर हुआ कुछ ऐसा देखें Video
कन्या – आज के दिन कठोर मेहनत करने का समय आ गया है. तप का फल हर हाल में मिलेगा इसलिए शुरू हो जाइए. आप कोई भी जॉब कर रहे हों उसे करते रहें. सरकारी नौकरी का भी योग है इसलिए प्रयास जारी रखें. व्यापार में सेंध लग सकती है. यह काम कोई भी कर सकता है इसलिए व्यापार में बहुत सावधानी बरतें. सेहत के लिहाज से आपका अच्छा समय है. प्रसन्न चित्त रहें लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ठीक नहीं. छोटी-छोटी बातों पर परिवार के सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है. इन बातों पर ध्यान देने के बजाए नजरअंदाज करना ही बेहतर है. कुछ ग्रह नकारात्मक हैं.
इसे भी पढ़ें: सावधान! WhatsApp, Facebook, Instagram यूजर्स भूलकर भी नहीं करें ये गलती, वरना
तुला- आज के दिन आत्मविश्वास प्रबल रहेगा. जो भी निर्णय लेंगे पूरे आत्मविश्वास से लेंगे जिससे सफलता मिलेगी. सहयोगियों के साथ कंपटीशन का भाव रहेगा. ऑफिस में काम करने में विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि कोई गलती न हो. व्यापार में सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा. सौदे और लेनदेन करने के पहले आगे-पीछे अच्छी तरह से विचार करने के बाद करें. स्वास्थ्य को लेकर निश्चिंत रहें. आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है, इसलिए अनावश्यक चिंता न करें. महामारी को देखते हुए लापरवाही से बचे. परिवार पर ध्यान दें. कुछ जरूरी चीजें लाना घर की आवश्यकता है, इनको जरूर लाएं तो घर का माहौल अच्छा रहेगा.
इसे भी पढ़ें: घर में चोरी करने घुसे चोरों ने पहले उठाया नींबू पानी का लुफ्त, फिर घर पर किया हाथ साफ
वृश्चिक- आज के दिन इस राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है. लंबे समय से रुके काम भी बनेंगे. व्यर्थ की चिंता और तनाव लेने की जरूरत नहीं है. बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए लाभ का समय है. अच्छा अवसर मिलेगा जिसका सदुपयोग करें. कारोबारियों के लिए विदेशी वस्तुओं से लाभ का योग है. यदि टीकाकरण ड्यू हो गया है तो अवश्य लगवा लें. धार्मिक यात्रा का योग भी है. अपने घर के आसपास कचरा बिल्कुल भी न जमा करें. सफाई कर्मी नहीं है तो खुद ही उसे कूड़ाघर में फेंक दें. कूड़े से रोग भी हो सकता है.
इसे भी पढ़ें: बंगाल मॉनिटर छिपकली से गैंगरेप, पुलिस ने चार लोगों को किया अरेस्ट
धनु – आज मन में संशय यानी भटकाव हो सकता है. ऐसे में आपको अपने वरिष्ठजनों से सलाह लेना हितकर होगा. स्थानांतरण की संभावना बन रही है. आप जहां भी नौकरी करते हैं मन लगा कर करें, गलती बिल्कुल भी न करें. यह समय आपके लिए आर्थिक दृष्टि से लाभ देने वाला है. समय का लाभ लें और उचित स्थान पर निवेश करें. आपको स्वास्थ्य के लिहाज से डॉक्टर ने जो भी परहेज बताया है, उसका कड़ाई से पालन करें. लापरवाही कतई न करें. विवाह योग्य युवक देवी की उपासना करें. जल्द विवाह होगा. वैवाहिक पुरुषों को अपनी संतान के साथ समय बिताना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: Air India Recruitment: एयर इंडिया में निकली 596 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
मकर – आज के दिन भविष्य की योजना बनाना लाभकारी रहेगा. आप जो भी काम करते हैं उस हट कर कुछ नया काम भी मिल सकता है. नया काम मिले तो इनकार न करें. कारोबारियों के लिए नया व्यापार करने का अनुकूल समय है. नया व्यापार करना शुभ रहेगा. यदि आप हृदय रोगी हैं तो व्यर्थ की चिंता न करें. ऐसा करने से आपका रोग बढ़ सकता है. स्वस्थ रहें मस्त रहें. किसी बुजुर्ग की कोई बात खराब भी लगे तो उनसे वाद-विवाद करने की आवश्यकता नहीं है. बुजुर्गों का सम्मान करें. सामाजिक व्यस्तता रहेगी. वृक्ष दान महादान कहा जाता है इसलिए पेड़ लगाएं और बड़ा होने तक ध्यान रखें.
इसे भी पढ़ें: 8GB रैम और 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ भारत में लांच हुआ Oppo F21 Pro
कुम्भ- आज का दिन सुख, लाभ और उन्नति दायक रहने वाला है, अवसर का लाभ उठाएं. आईटी सेक्टर में काम करने वाले युवाओं को प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त होगी. उसे शीघ्रता से पूर्ण करें. शारीरिक बल पर व्यवसाय करना मुश्किल है. आपको बुद्धि का अधिक प्रयोग करना चाहिए. स्वभाव में विनम्रता रखें. हल्की-फुल्की बीमारी में परेशान हो कर बिस्तर पर आराम करने की जरूरत नहीं है. योग प्राणायाम करें स्वस्थ हो जाएंगे. आपकी संतानों में कोई विवाह योग्य है तो उसके विवाह का संयोग बन रहा है. उसके विवाह की बात चल सकती है. सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रह सकती है. सामाजिक मित्रों के बीच प्रसन्नता से समय गुजारना है.
इसे भी पढ़ें: दिशा पाटनी ने ब्लैक कलर की ब्रा में वॉशरूम से फोटो शेयर कर मचाई सनसनी, कमेंट सेक्शन में लगी आग
मीन- आज के दिन क्रोध बढ़ सकता है, किंतु ऐसा न करें. क्रोध रूपी ऊर्जा का सदुपयोग करें. दूसरों की गलतियों को क्षमा करें. यदि आप नौकरी करते हैं तो पदोन्नति का योग बन रहा है. अपने बॉस से बना कर चलें. लंबे समय से रुके हुए कामों के बनने की संभावना है. व्यापारी वर्ग को अपने काम में सक्रिय रहना चाहिए. बीमार चल रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ही दवा लें. अपने आप दवा लेकर इलाज करने का प्रयास कतई न करें. जीवनसाथी को कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है. उसके प्रति सहानुभूति पूर्ण व्यवहार रखें.

