AIIMS Recruitment 2022: एम्स में निकली इन पदों पर भर्ती
भुवनेश्वर: मेडिकल के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है कि ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, एम्स भुवनेश्वर ने रिसर्च ऑफीसर, प्रोजेक्ट ऑफीसर, पर्सनल असिस्टेंट, अटेंडेंस, मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत 9 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से 30 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


भर्ती अभियान के माध्यम से ‘रीजनल इंस्टीट्यूट फॉर एचआईवी सर्विलांस एंड एपिडेमियोलॉजी’ नामक रिसर्च प्रोजेक्ट के पद भरे जाएंगे।पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अधिसूचना में दिए गए आवेदन पत्र को भरकर, ईमेल आईडी, ri.hse.aiimsbbsr2022@gmail.com पर मेल करना होगा। आवेदन पत्र के साथ मांगे गए सभी अनिवार्य दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
कुल पद-9
पदों का विवरण-जूनियर कंसल्टेंट एपिडेमियोलॉजी’, रिसर्च ऑफिसर, डेटा मैनेजर प्रोगामर, प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टॉफ/ ऑफिस असिस्टेंट/ अकाउंटेंट/ प्रोजेक्ट ऑफिसर/ पर्सनल असिस्टेंट, अटेंडेंट मस्टीटास्किंग स्टाफ के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
चयन प्रक्रिया- पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
इंटरव्यू- चयनित उम्मीदवारों को 11 एवं 12 मई 2022 को आयोजित इंटरव्यू में उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कोई टीए / डीए का भुगतान नहीं किया जाएगा।इसके अलावा अगर अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो वे इसके लिए एम्स, भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट https://aiimsbhubaneswar.nic.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
वेबसाइट- भर्ती संबंधी किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in पर विजिट करें।
ऐसे करें आवेदन- योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अधिसूचना के साथ अटैच्ड आवेदन पत्र को आयु, योग्यता और अनुभव प्रमाण पत्र के साथ 3 मई, 2022 को या उससे पहले ri.hse.aiimsbbsr2022@gmail.com पर भेज दें।आवेदन करते वक्त भर्ती से संबंधित नियमों को शर्तों को उम्मीदवार ध्यान से पढ़ लें, क्योंकि अगर उम्मीदवार किसी भी निर्धारित योग्यता के अनुरुप नहीं पाए जाते हैं, तो उनका एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा

