June 2, 2026

10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए एयर फोर्स में निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

JOB2

नई दिल्ली: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए इंडियन एयर फोर्स में नौकरी करने का एक अच्छा खासा मौका है, दरअसल भारतीय वायु सेना की तरफ से मल्टी टास्किंग स्टाफ, कारपेंटर, हाउसकीपिंग स्टाफ एवं हिंदी टाइपिस्ट पदों पर भर्ती की जा रही है। जो अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर 27 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का स्टेप्स का ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है।


जारी नोटिस की मानें तो भर्ती का नोटिफिकेशन पिछले महीने जारी किया गया था। आवेदकों को सलाह है कि नोटिफिकेशन में दिए गए नियम एवं शर्तें ध्यान से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। क्योंकि गलत भरा हुआ फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक एवं मेडिकल परीक्षण में प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।

भर्ती डिटेल्स
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के जरिए कुल 5 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें हाउसकीपिंग स्टाफ, मल्टी टास्किंग स्टाफ, कुक, कारपेंटर, हिंदी टाइपिस्ट के एक-एक पद शामिल हैं।

शैक्षिक योग्यता
अधिकतर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की योग्यता 10वीं पास है। अधिक जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

आयु सीमा
अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि ओबीसी वर्ग के लिए यह 18 से 28 एवं एससी और एसटी वर्ग के लिए 18 से 30 वर्ष निर्धारित है।


You may have missed