छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: पुलिया से टकराकर कार में लगी आग, झुलसने से 5 लोगों की हुई मौत
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दरअसल राजनांदगांव -खैरागढ़ रोड पर ठेलकाडीह थानांतर्गत ग्राम सिंगारपुर में कार में आग लगने से पांच लोगों की जलकर मृत्यु हो गई। एक राहगीर अनुसार व प्राथमिक रूप से प्रतीत होता है की पुलिया में टकराकर पलटने से ऑल्टो गाड़ी में रात 12-1 बजे के बीच आग लग गई, जिसमे खैरागढ़ के गोलबाजार निवासी कोचर परिवार के लोग बालोद से शादी अटेंड के बाद लौट रहे थे।


Chhattisgarh | Five members, including 3 children of a family, burnt alive in a fire that broke out in their car after an accident in Rajnandgaon district, police said pic.twitter.com/smlnl01sYn
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 22, 2022
मृतकों में पति पत्नी और तीन 20-25 वर्षीय बेटियां थी। थाना ठेलकाडीह व एसडीओपी खैरागढ़ रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है।

