भोपाल: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे जारी कर दिया गया है।आपको बता दें कि 18 लाख बोर्ड के स्टूडेंट्स की 1.30 करोड़ आंसर-शीट चेक करने में शिक्षकों को एक महीने क समय लग गया। शिक्षा मंत्री खुद परीक्षा परिणामों की घोषणा करेंगे। इसी के साथ हायर सेकंडरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 का रिजल्ट भी घोषित किया गया है। एमपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकओं के मुल्यांकन मार्च में शुरू हुए थे।
परीक्षार्थी mpresults.nic.in , mpbse.nic.in , mpbse.mponline.gov.in अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। पिछली बार कोरोना के कारण दो साल से टॉपर लिस्ट जारी नहीं हो पाई है। । एमपी बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित की थी।