फेमस अभिनेत्री और मॉडल की रहस्यमय तरीके से मौत, जन्मदिन के दिन ही खिड़की के ग्रिल पर लटकी मिली लाश
कोझिकोड: अभिनेत्री और मॉडल शाहना अपने जन्मदिन के दिन कोझिकोड में अपने घर पर रहस्यमय तरीके से मृत पाई गईं। रहस्यमय तरीके से मौत होने पर शाहना के परिवार वालों ने उनके पति सज्जाद पर मर्डर करने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने सज्जाद को हिरासत में ले लिया है।


ऐसा बताया जा रहा है शाहना का शव गुरुवार रात 11.30 बजे कोझिकोड के उनके घर की खिड़की के ग्रिल पर लटका पाया गया था। वहीं शाहना की मौत को लेकर उनके परिवार वालों का शक बार बार उनके पति सज्जाद पर जा रहा है। जिसके मद्देनजर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सज्जाद को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शाहना के शव को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मां ने लगाया मॉडल के पति पर आरोप
रिश्तेदारों का मानना है कि शहाना को मर्डर हुआ है। शहाना की मां ने कहा, “मेरी बेटी ने हमेशा घरेलू हिंसा को लेकर बताया है। उसका पति उनपर हाथ छोड़ता था।” एक निजी न्यूज संग बातचीत में शहाना की मां ने कहा, “वह कभी सुसाइड नहीं कर सकती। उसने हम सभी को अपने 20वें जन्मदिन पर बुलाया था। हम सभी ने उसका जन्मदिन मिलकर सेलिब्रेट करने की प्लानिंग की थी.” फ़िलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
शहाना ने कोझिकोड में सजद से डेढ़ साल पहले शादी रचाई थी. कतर एयरलाइन्स में सजद काम करता है. शादी के बाद शहाना ने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने तमिल फिल्म में एक्टिंग की और कई ऐड फिल्में भी कीं. शहाना ने जब बहुत सारा पैसा कमाना शुरू कर दिया तो सजद ने कतर एयरलाइन्स में वापस जाकर काम करने से इनकार कर दिया. सजद, शहाना का काफी पैसा खर्च करता था

