April 19, 2026

एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, कुएं में मिली तीन महिलाओं समेत दो बच्चों की लाश

IMG_20220528_162141

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शहर के दूदू कस्बे में तीन महिलाओं और दो बच्चों की हत्या कर दी, जिन तीन महिलाओं की मौत हुई उसमें दो गर्भवती थीं।


जानकारी के मुताबिक ससुराल वालों ने ही दहेज की लालच में तीनों महिलाओं और दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया।

जिन महिलाओं के शव मिले हें उसमें कालुदेवी और उनकी दो बहनें शामिल है। कालु देवी के दो बच्चों (एक की उम्र 4 साल और दूसरा 27 दिन) का भी शव मिला है। वहीं उसकी दो बहनें ममता देवी और कमलेश की लाश भी कस्बे से दो किलोमीटर दूर उसी कुएं से मिली है।

कालुदेवी के दो बहनें गर्भवती थीं। एक साथ पांच शवों के बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस के कई आला अधिकारी भी पहुंचे और शवों को कुएं से बाहर निकालने की कोशिश जारी है। बता दें कि बुधवार शाम से ही 3 सगी बहनों के साथ उनके दो बच्चे भी लापता थे। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।


You may have missed