October 28, 2026

पं. रविशंकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा को लेकर बड़ी खबर, तो इस मोड में होंगी परीक्षाएं

ravish

रायपुरः पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस बार भी विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा ऑनलाइन होगी। विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में ऑनलाइन परीक्षा को लेकर रेगुलेशन पास कर दिया गया है। कार्य परिषद की बैठक में ये फैसला वार्षिक परीक्षाओं के दौरान राज्य शासन के आदेश को मान्य करते हुए लिया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही सेमेस्टर परीक्षा को लेकर टाइम टेबल जारी किया जाएगा।


बता दें कि कोरोना के चलते राज्य सरकार ने वार्षिक परीक्षाओं को ऑनलाइन करवाने का आदेश दिया था। सरकार ने सत्र की सभी परीक्षाओं को ऑनलाइन मोड पर करवाने को कहा था। विश्वविद्यालय सरकार के इसी आदेश को मान रहा है और कार्य परिषद की बैठक में सेमेस्टर परीक्षा को ऑनलाइन करवाने को लेकर रेगुलेशन पास कर दिया है।

6 जून तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं परीक्षार्थी
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल होने के लिए विद्यार्थी 6 जून तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद विलंब शुल्क 100 रुपए के साथ 7 से 12 जून तक ऑनलाइन फॉर्म भरने का अंतिम मौका दिया जाएगा।


You may have missed