Sarkari Naukri 2022: विद्युत विभाग में निकली बंपर भर्ती, आखिरी तारीख है नजदीक
नई दिल्ली: युवाओं के लिए बिजली विभाग में सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर आया है। दरअसल बिजली विभाग में नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है, इसके लिए मैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (MESCOM) में नेशनल अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के तहत अपरेंटिस के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


183 पदों पर वैकेंसी
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mescom.karnataka.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 25 मई से शुरू हो गई है, इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 183 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है, इन पदों पर आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
इसे भी पढ़े: मौसी से अवैध रिलेशन बनाने युवक ने किया ब्लैकमेल, तो ननद-भाभी ने मिलकर की हत्या
महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 25 मई
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 10 जून
इसे भी पढ़े: Railway Recruitment: रेलवे में 10वीं पास के लिए नौकरी, बिना परीक्षा होगी भर्ती
वैकेंसी डिटेल्स
कुल पदों की संख्या- 183
शैक्षणिक योग्यता
ग्रेजुएट अपरेंटिस- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए।
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े: 8वीं पास युवा बनेंगे CRPF के जवान, PM मोदी ने शैक्षणिक योग्यता में दी विशेष छूट
वेतन
ग्रेजुएट अपरेंटिस-9,000 रुपये
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस-8,000 रुपये

