CIMS में 259 पदों पर होगी भर्ती, राज्य सरकार ने दी अनुमति
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल में जल्द ही 259 पदों पर भर्ती की जाएगी। राज्य सरकार ने तृतीय श्रेणी के 184 और चतुर्थ श्रेणी के 75 पदों पर सीधी भर्ती के लिए CIMS को 15 दिन के अंदर आरक्षण रोस्टर बनाकर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं नियुक्ति में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए प्रबंधन तैयारी में जुट गया है।


प्रदेश सरकार ने जिन पदों पर भर्ती के लिए सहमति दी है, उसमें तृतीय श्रेणी के फिजियोथैरेपिस्ट, स्पीच थैरेपिस्ट, आक्यूपेशनल थैरेपिस्ट, रिफेक्ट्रिनिष्ट, प्लास्टर टेक्नीशियन, OT टेक्निशियन, स्टॉफ नर्स, साइकेट्री नर्स, केमिस्ट, डार्क रूम असिस्टेंट, लाइब्रेरी सहायक, स्टेनोटायपिस्ट, सहायक ग्रेड-3, रिकॉर्ड कीपर, इसके साथ ही चतुर्थ वर्ग की श्रेणी के लिए लेब अटेंडेंट, पंप अटेंडेंट, वार्ड बॉय, आया, बारबर, धोबी, पैकर, भृत्य/ चौकीदार और स्वीपर के पद शामिल हैं।
सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे ने बताया कि भर्ती के लिए सरकार को भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल गई है। जिसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिया जाएगा। आरक्षण रोस्टर के नियमों का पालन करने के लिए 5 सदस्यीय टीम बना दी गई है। इस भर्ती के लिए ऑटोमेटिक कंप्यूटर के माध्यम से मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। 1 पद के पीछे 5 लोगों का परीक्षा लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार की भर्ती प्रक्रिया के तहत ही सभी पदों को भरा जाएगा।

