April 29, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर आवेदन 20 जून तक

angan

मुंगेली: जिले के पथरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों एवं नगर पंचायत पथरिया व सरगांव के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थियों से 20 जून 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


एकीकृत बाल विकास परियोजना पथरिया के परियोजना अधिकारी ने बताया कि पथरिया विकासखंड के ग्राम लुकउकापा, रामबोड़ 02, अमोरा 04, गंगद्वारी 03, सांवा 03 आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

इसी प्रकार ग्राम पकरिया 01, सकेत 01, कचरबोड़, भटगांव 02, पौंसरी 01, गंगद्वारी 01, कोकड़ी 01, कलार जेवरा 01, सोनपुरी 01, ढोठमा 01, जेवरा 01, हथेकरा 01 और नगर पंचायत पथरिया के चोरभट्ठी 02 व नगर पंचायत सरगांव के सरगांव 01 आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

उन्होंने बताया के उक्त पदों पर आवेदन करने वाले आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदिका उसी ग्राम की स्थायी निवासी होनी चाहिए। आंगनबाड़ी पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं अथवा 11वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना चाहिए तथा आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय पथरिया में संपर्क किया जा सकता है।


You may have missed