CG NEWS: रायपुर समेत चार जिलों के तहसीलदारों का तबादला आदेश जारी
रायपुर: प्रदेश में पुलिस कर्मियों के साथ अधिकारीयों के तबादला का दौर इन दिनों जारी है| इसी बीच राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने चार जिलों के तहसीलदारों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। जारी लिस्ट में सरगुजा, बेमेतरा, रायपुर और बिलासपुर के तहसीलदारों के नाम शामिल है। इनमे सुभाष शुक्ल को सरगुजा से बेमेतरा, प्रकाश चंद्र साहू को बेमेतरा से सरगुजा, अभिषेक राठौर को रायपुर से बिलासपुर और अस्वनी कवर को बिलासपुर से रायपुर भेजा गया है।



