शादीशुदा महिलाएं Google पर क्या करती हैं सर्च, जानकर रह जाएंगे हैरान…
आज इंटरनेट हमारी दैनिक दिनचर्चा में शुमार है। लोग दिनभर इंटरनेट पर लगे रहते हैं। यही नहीं लोगों को किसी सवाल का जवाब चाहिए होता है तो वह इंटरनेट यानी गूगल का सहारा लेते है। हर कोई अपनी शंकाओं के निवारण के लिए गूगल की मदद लेता है। हाल ही में आई एक स्टडी से पता चला है कि गूगल पर शादीशुदा महिलाएं सबसे ज्यादा क्या सर्च करती हैं।


बता दें कि गूगल में कुछ भी सर्च करने के बाद सर्च हिस्ट्री मिटाने का ऑप्शन होता है, लेकिन सर्च हिस्ट्री को पूरी तरह हर कोई नहीं मिटा सकता। हाल ही में गूगल की स्टडी में एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। स्टडी के मुताबिक गूगल पर विवाहित महिलाएं सर्च करती है कि अपने पति को अपनी मुट्ठी में करके कैसे रखें, उन्हें जोरू का गुलाम कैसे बनाया जाए। उनके पति को क्या पसंद है, अपने पति का दिल कैसे जीत सकती हैं, उन्हें कैसे खुश कर सकती हैं। इसके अलावा शादी शुदा महिलाएं गूगल पर ये भी सर्च करती हैं कि अपने परिवार को बढ़ाने का फैसला कब लेना चाहिए और बच्चा पैदा करने का सही समय क्या हो सकता है।
इसके अलावा स्टडी में ये भी बात सामने आई है कि नए परिवार में किस तरह पेश आना चाहिए, अपने ससुराल का हिस्सा किस तरह बन सकती हैं, ये सब भी विवाहित महिलाएं खूब सर्च कर रही हैं। महिलाएं शादी के बाद करियर और बिजनेस के बारे में भी बहुत ज्यादा सर्च करती हैं। जो महिलाएं शादी के बाद काम करती हैं, वो गूगल से पूछती हैं कि उन्हें अपना खुद का बिजनेस शादी के बाद कैसे चलाना चाहिए और परिवार को बिजनेस के साथ कैसे हैंडल करना चाहिए।

