रिश्ते के बीच रोड़ा बन गया जाति, तो प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दे दी जान
बलौदाबाजार: रिश्ते के बीच जब जाति रोड़ा बन गया तो प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का एक बड़ा कदम उठा लिया। दरअसल, बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम साबर मे युवक-युवती की लाश पेड़ पर लटकी मिली। आत्महत्या करने का कारण घर वालों को दोनों का रिश्ता नामूंजर होना बताया जा रहा है।


मामले को लेकर थानाप्रभारी ने बताया कि, मामला प्रेम प्रसंग का है| दोनों युवक-युवती अलगअलग जाति के थे। दोनों के बीच में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक का नाम घनश्याम वर्मा पिता गरीब वर्मा और मृतिका नाबालिग है। पूछताछ में रिश्तेदारों ने भी दोनों के रिश्तों के जानकारी होने की बात बताई। दोनों की जाति अलग-अलग होने की वजह से घर वालों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसके कारण दोनों फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

