April 18, 2026

अयोध्या में राम की पैड़ी पर नहाते समय पति ने किया पत्नी को किस, तो लोगों ने लात-घूंसो से पीटा

RAM KI PAIDI AAYODHYA

अयोध्या: सोशल मीडिया पर एक दंपति का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे देखा जा सकता है कि एक दंपति स्नान करने के दौरान कुछ अश्लील हरकत कर रहे थे। यह देखकर पहले तो लोगों ने उन्हें टोका लेकिन जब वह बार-बार मना करने के बावजूद नहीं मानें तो कुछ लोग वहां पहुंचे और स्नान करने वाले दंपति को पानी से बाहर खींचा और युवक की जमकर पिटाई कर दी। यह पूरा मामला अयोध्या के राम की पैड़ी का है।


खबर के अनुसार, राम की पैड़ी पर मंगलवार को योग-डे पर योगाभ्यास हुआ। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि मंत्री के जाने के दो घंटे बाद की यह घटना है। देर रात इससे जुड़े दो वीडियो भी सामने आ गए। इसमें नहाते समय पति अपनी पत्नी को किस करता दिख रहा है। दूसरे में उसकी पिटाई की जा रही है।

करीब 30 साल की उम्र के पति को 20 मिनट तक लोगों ने पीटा। इससे उसके चेहरे, कंधे और पीठ पर चोटें आई हैं। इस दौरान पत्नी अपने पति को छुड़ाने के लिए रोती- गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उसकी किसी ने भी नहीं सुनी। वहां मौजूद अन्य लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे। आपत्ति जताने वालों का कहना था कि ‘उनके परिवार भी वहीं मौजूद थे, ऐसे में पति-पत्नी का अश्लीलता फैलाना उन्हें सहन नहीं हुआ।’ लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ‘सार्वजनिक जगहों पर ऐसी अभद्रता नहीं करनी चाहिए।’ सूचना पर पहुंचे लक्ष्मण घाट चौकी के पुलिसकर्मियों ने मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया।


You may have missed