June 4, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ED को लिखा पत्र, नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में कल होनी है पूछताछ

soniya

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) को चिट्ठी लिखकर एजेंसी के सामने अपने पेश होने के लिए कुछ हफ्तों का और समय मांगा है। उन्होंने लिखा है कि ‘जब तक वह कोविड और फेफड़ों के संक्रमण से पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती हैं तब तक उन्हें पेशी से राहत दी जाए।’


आपको बता दें कि नैशनल हेराल्ड केस में मनी लांड्रिंग के लिए ईडी ने सोनिया गांधी को 23 जून को पेश होने को कहा है। इसके लिए ईडी ने समन जारी किए हैं।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 2 जून को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। इसके बाद 12 जून को उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


You may have missed