April 29, 2026

6 जुलाई का राशिफल: आज इन राशियों को सफलता के योग

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः मेष राशि के लोग आज सामाजिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक विवाद की स्थिति संभव है। मन में भ्रम की स्थिति रहेगी। निवारण के लिए ऊँ सों सोमाय नमः का जाप करें। चावल और कपूर का दान करें। शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें।


वृषभः इस राशि के जातक आज दोस्तों के साथ यात्रा करेंगे। आनंददायी दिन गुजरेगा। आहार का संयम रखें। शुक्र की शांति के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, घी, दूध और दही का दान करें।

मिथुनः आज आप पर कार्यभार अधिक हो सकता है। आज रूटिन से हटकर कार्य में ज्यादा समय लग सकता है। नाराजगी या मनमुटाव संभव है। केतु की शांति के लिए गणपति की उपासना करें। धूप, दीप तथा नैवेद्य चढ़ायें। ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें।

कर्कः व्यवसायिक उन्नति या लाभ के योग हैं। पार्टनर से विवाद हो सकता है। श्वसन रोग की संभावना है। कष्टों की निवृति के लिए ऊँ शं शनिश्चराय नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें।

सिंहः आज नये अवसर की प्राप्ति के योग हैं। नये प्रोजेक्ट में लीडरशीप का मौका मिलेगा। पार्टनर से अलगाव रहेगा। कल्याण के लिए ऊँ घृणिः सूर्याय नमः का जाप करें और सूर्य को अर्घ्य देकर दिन की शुरूआत करें। लाल पुष्प, गुड़ और गेहूं का दान करें।

कन्याः पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा। नवीन वाहन सुख मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में तनाव की संभावना है। शांति के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। मीठे पीले खाद्य पदार्थ का सेवन करें तथा दान करें।

तुलाः तुला राशि के जातकों का शेड्यूल आज हेक्टिक होने वाला है। वित्तीय लाभ के योग हैं। उदर विकार हो सकता है। राहत के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, घी, दूध, दही का दान करें।

वृश्चिकः व्यवहार में झूठ से हानि होगी। आर्थिक कष्ट संभव है। पारिवारिक रिश्तों में कटुता आएगी। दोषों के निवारण के लिए ऊँ रां राहवे नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। धतूरे की माला शिवजी को चढ़ायें।

धनुः प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के योग हैं। निद्रा तथा धैर्य में कमी की संभावना है। मंगल की शांति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ या तांबा दान करें।

मकरः सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुखद पारिवारिक स्थिति रहेगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। उदर विकार से कष्ट हो सकता है। शनि से उत्पन्न कष्ट की शांति के लिए ऊँ शं शनिश्चराय नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। शिवजी का रूद्राभिषेक करें।

कुंभः बुद्धिचातुर्य से लाभ मिलेगा। काम में सफलता मिलेगी। निर्णय में विलंब से हानि हो सकती है। राहु कृत दोषों की शांति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। धतूरे की माला शिवजी को चढ़ायें।

मीनः मीन राशि वालों को कला क्षेत्र में यश के योग हैं। वित्तीय तनाव रह सकता है। यात्रा से कष्ट होगा। शांति के लिए ऊँ ब्रं ब्रहस्पतये नमः का जाप करें। मीठे पीले खाद्य पदार्थ का सेवन करें तथा दान करें।


You may have missed