April 17, 2026

12 जुलाई का राशिफलः मीन, धनु, कन्या और सिंह राशिवालों को लाभ के योग

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः जिम्मेदारी में वृद्धि किंतु लाभ में कमी से तनाव हो सकता है। व्यसन से अपयश मिलेगा। शुक्र के उपाय से लाभ होगा। ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।


वृषभः नौकरी के प्रयास में सफलता मिलेगी। बॉस से बेवजह विवाद हो सकता है। स्कीन एलर्जी संबंधित कष्ट रहेगा। शनि के उपाय कर लें। ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।

मिथुनः कार्य में तेजी दिखाई देगी। वाहन एवं मकान संबंधी कार्यों में लाभ की संभावना है। आज लाभ की स्थिति को बनाये रखने के लिए ऊँ गं गणेशाय नमः का एक माला जाप करें। पौधे का दान करें। इलायची खायें एवं खिलायें।

कर्कः प्रतिद्वंतिदयों से विवाद या हानि की संभावना है। परिवार का साथ दिन को बेहतर बना सकता है। छुट्टियों का आनंद लेंगे। राहु से संबंधित कष्टों से बचाव के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। मूली का दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

सिंहः नई विद्या का प्रशिक्षण लेंगे। नये योजना से कार्य करने से लाभ होगा। नये लोगों से व्यवहारिक दूरी बनाये रखना उचित होगा। असंभावित हानि से बचने के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। गाय या कुत्ते को आहार दें।

कन्याः नवीन कार्य में सफलता के योग हैं। भागीदारी से लाभ होगा। यकृत रोग से कष्ट हो सकता है। मंगल जनित दोषों को दूर करने के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का एक माला जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।

तुलाः संतान की अनुशासनहीनता से दुखी होंगे। काम में मन नहीं लगेगा। व्यवहार में चिड़चिड़ापन आएगा। राहु कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। काली चीजों का दान करें।

वृश्चिकः वाहन या मकान में बदलाव के योग हैं। करीबी दोस्तों से विवाद हो सकता है। उदर विकार की आशंका है। सूर्य के उपाय आजमायें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप कर, अर्घ्य देकर दिन की शुरूआत करें। लाल पुष्प, गुड़ और गेहूं का दान करें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें।

धनुः आत्मविश्वास से कार्य में लाभ होगा। घरेलू सुख में वृद्धि के योग हैं। फूड पाइजनिंग हो सकता है। शनि से उत्पन्न कष्टों की निवृत्ति के लिए ऊँ शं शनिश्चराय नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। काले वस्त्र का दान करें।

मकरः धार्मिक स्थल की यात्रा के योग हैं। जीवनसाथी को स्वास्थगत कष्ट हो सकता है। मंगल के दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का एक माला जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

कुंभः अपयश की संभावना है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। मातृपक्ष से लाभ होगा। चंद्रमा के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रीं एः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल, का दान करें।

मीनः परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। दोस्तों तथा परिचितों का साथ मिलेगा। आज ऊँ गुं गुरूवे नमः का जाप करें। कुल पुरोहित, ब्राह्मण को यथासंभव दान दें।


You may have missed