CG में बड़ा हादसा: महानदी में नहाने पहुंचे 7 दोस्त डूबे; एनीकट में फंसे 1 युवक समेत 5 को बचाया
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के राजिम से पितयिबंद एनीकट में नहाने 7 दोस्त पहुंचे थे। तभी पानी का तेज बहाव आया और सातों उसमें डूबने लगे। यह देख आसपास के लोगों ने किसी तरह 4 युवकों को बचाया, लेकिन 3 बह गए। इनमें से एक युवक एनीकट के बीच झाड़ियों में फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। एनीकट में फंसे युवक को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घंटों की मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। वहीं गोताखोरों की मदद से बह गए दो युवकों की भी तलाश की जा रही है।



