एक बार फिर कम होंगे पेट्रोल–डीजल के दाम: पेट्रोल डीजल के टैक्स में की गई कटौती
नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल के टैक्स में कटौती की है, जिसके बाद एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने की उम्मीद है। केंद्र ने घरेलू बाजार में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के बढ़ते दाम पर नियंत्रण के लिए विंडफॉल टैक्स लगाया था, जिसे वह अब कम कर रही है।


केंद्र सरकार ने गैसोलीन एक्सपोर्ट पर लगाई गई 6 रुपये प्रति लीटर की लेवी को खत्म कर दिया है। इसके साथ ही डीजल और एविएशन फ्यूल के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती भी की है। सरकार के इस कदम से आम लोग राहत की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट में आज कोई बदलाव नहीं किया है।
बता दें कि पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों से आम लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने मई महीने में पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की थी। अब एक बार फिर टैक्स में कटौकी से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

