April 17, 2026

20 जुलाई का राशिफल: जानिए कैसे बीतेगा आज आपका दिन

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः घरेलू खर्चे बढ़ने से आर्थिक परेशानी होगी। कोई कीमती वस्तु के खो जाने से तनाव रहेगा। आज राहु की शांति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। जरूरतमंदों को दवाई दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।


वृषभः कार्य में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। वाहन से चोट लग सकती है। केतु जनित कष्टों की निवृति के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। गाय या कुत्ते को आहार दें। हल्दी और नारियल का दान करें।

मिथुनः मिथुन राशि के जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे, जिससे मनोबल बढ़ेगा। सूर्यजन्य दोषों को दूर करने के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें। गुड़ और गेहूं दान करें।

कर्कः रिश्ते में अलगाव के कारण तनाव हो सकता है। आपका अड़ियल रवैया रिश्तों में दूरी का कारण बनेगा। चंद्रमा से संबंधित कष्टों से बचाव के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। रूद्राभिषेक करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें। दूध और चावल का दान करें।

सिंहः आज पूजापाठ में समय व्यतीत होगा। जिम्मेदारी में वृद्धि होगी। लीवर से संबंधित कष्ट हो सकता है। आज ऊँ भौं भौमाय नमः का एक माला जाप करें। मंदिर में लड्डू का भोग लगायें। अपने वाहन में मंदिर का लाल कपड़ा बांधकर रखें।

कन्याः कन्या राशिवालों का स्वास्थ्य आज कुछ खराब हो सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। उपाय आजमायें और ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। पुरोहित को केला और नारियल का दान करें। साईं जी के दर्शन कर दिन की शुरूआत करें।

तुलाः संतान को लेकर टेंशन हो सकता है। अनिद्रा एवं भूखे रहने के कारण स्वास्थ्यगत कष्ट होगा। छोटी यात्राएं होने के योग हैं। शुक्र कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। दूध, दही और चावल दान करें।

वृश्चिकः आज सहेलियों के साथ शॉपिंग और लगातार घूमने से सिरदर्द रह सकता है। खाली पेट रहने से बचें। शांति के लिए शनि के उपाय करें। ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। तिल और उड़द का दान करें।

धनुः बच्चों के कारण पारिवारिक कलह की स्थिति बन सकती है। कार्यबोझ के कारण दिनचर्या अनियमित हो सकती है। निवृत्ति के लिए ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें। दूबी गणपति में चढ़ाकर मनन करें। एक मुठ्ठी मूंग का दान करें।

मकरः आज आपके कार्य पर तारीफ मिलेगी। मनोबल में वृद्धि होगी। सूर्य के शुभफलों में वृद्धि के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें। गुड़ और गेहूं दान करें।

कुंभः आज आप यात्रा पर गृह नगर जा सकते हैं। पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। खर्च की अधिकता रहेगी। तनाव से निवारण के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। रूद्राभिषेक करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें। दूध, चावल का दान करें।

मीनः आज वाहन और मोबाइल संभालकर उपयोग करें। उतावलेपन से बचें और चोट से सावधान रहें। मंगल की शांति के लिए ऊँ भौं भौमाय नमः का एक माला जाप करें। मंदिर में लड्डू का भोग लगायें। अपने वाहन में मंदिर का लाल कपड़ा बांधकर रखें।


You may have missed