April 17, 2026

40 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन कल, 15000 हजार तक मिलेगी सैलेरी

jobs

महासमुंद: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 21 जुलाई 2022 को रोजगार कार्यालय परिसर, महासमुंद में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है।


जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टैंगो सिक्यूरिटी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 20 पद, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 20 पद के लिए 10वीं एवं 12वीं पास आवेदकों की भर्ती 12000 से 15000 रुपए के मासिक वेतन पर की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते है।


You may have missed