भारत को आज मिल जाएगा नया राष्ट्रपति: द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा, शाम 4 बजे तक नतीजे आने की संभावना
नई दिल्ली: आज राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित होते ही भारत को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना आज सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। एक तरफ एनडीए (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त बीजेपी (BJP) ने जीत की तैयारियां भी शुरू कर दी है। बीजेपी को यकीन है कि पार्टी प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हरा देंगी।


झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 44 पार्टियों ने समर्थन किया था तो वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 34 पार्टियों से समर्थन मिला था। हालांकि इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग की भी बात सामने आई थी लेकिन आज जब नतीजे सामने आएंगे तो देश का राष्ट्रपति कौन होगा इस बात पर भी मुहर लग जाएगी।

