एक्टर रणवीर सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, न्यूड फोटोशूट को लेकर मचा बवाल
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में एक न्यूड फोटोशूट करवाया था जिस पर अब बवाल खड़ा हो गया है। न्यूड तस्वीरों को लेकर पहले ही लोगों की ट्रोलिंग झेल रहे रणवीर सिंह अब कानूनी पचड़े में भी फंसते दिख रहे हैं। न्यूड फोटोशूट कराने पर एक्टर के खिलाफ मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने FIR दर्ज की गई है। रणवीर की गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही है। रणवीर पर ‘महिलाओं की भावनाएं आहत’ करने का आरोप है।


रणवीर को होगी कितनी सजा?
वकील ने बताया कि IPC की धारा 292 के तहत 5 साल और धारा 293 के तहत 3 साल की सजा का प्रावधान है। वहीं आईटी एक्ट 67 A के तहत 5 साल की सजा हो सकती है। रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। इस बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें जैसे ही पोस्ट हुईं सोशल मीडिया पर हर ओर रणवीर सिंह छा गए थे। फैंस ने रणवीर की तारीफ की, तो हेटर्स ने एक्टर को उनके बोल्ड चॉइसेज के लिए ट्रोल किया। रणवीर की न्यूड तस्वीरों पर ढेरों मीम्स बने। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन अब बात थाने तक पहुंच गई, जिसकी वजह से अब ये मैटर सीरियस हो गया है।
View this post on Instagram
रणवीर को किसने किया सपोर्ट?
बॉलीवुड के हार्टथ्रोब रणवीर सिंह के लिए इंडस्ट्री खुलकर सामने आ रही है। ज्यादातर स्टार्स ने अपने चहेते रणवीर को सपोर्ट किया है। आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा, मसाबा गुप्ता, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दीया मिर्जा, राम गोपाल वर्मा, उर्फी जावेद, पूनम पांडे ने रणवीर को इस मैटर में सपोर्ट किया है। न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका उनकी सबसे बड़ी सपोर्टर हैं। खबरें हैं कि दीपिका इस मैगजीन फोटोशूट का हिस्सा शुरुआत से थीं। दीपिका को ये कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया था।
कानूनी पचड़े में फंसे रणवीर
रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है। NGO चलाने वाले ललित श्याम ने रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उनका आरोप है रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें देखने के बाद महिलाओं के मन में लज्जा पैदा होगी। उनकी मांग है कि ट्विटर और इंस्टाग्राम से रणवीर की न्यूड तस्वीरें हटाई जाएं। सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को इस मामले में FIR दर्ज हुई है।

