April 18, 2026

आज पहली बार देश को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Draupadi Murmu 2

नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी आज दिल्ली से पूरे देश को संबोधित करेंगी। इस मौके पर राष्ट्रपति के तौर पर मुर्मू का देश के नाम यह पहला संबोधन होगा। वह हाल में ही भारत की राष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं। भारत इस बार आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन शाम 07 बजे से दूरदर्शन के सभी चैनलों और आकाशवाणी (AIR) के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर पहले हिंदी में और फि‍र उसके बाद अंग्रेजी भाषा में किया जाएगा।


दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी के संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात साढ़े नौ बजे बजे क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण किया जाएगा।


You may have missed