October 11, 2026

कपड़ा गोदाम की आड़ में देह व्यापार का धंधा: पुलिस ने छापा मारकर युवक-युवतियों को आपत्तिजनक में पकड़ा

deh vyapar se

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मकान में कपड़ा गोदाम की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से चार युवकों और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लड़कियों को लाकर यहां देर रात तक शराब के नशे में गलत काम कराया जाता था। आए दिन युवतियों और अन्य लोगों के आने-जाने से स्थानीय लोग परेशान थे। मोहल्ले के लोगों ने जब पुलिस को इसकी सूचना दी तो पूरे रैकेट का भंडाफोड़ हो गया।


जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई ब्रह्मपुरा थाना इलाके की पंवरिया टोला गली के एक मकान में हुई। सेक्स रैकेट चलाए जाने का आरोप लगाकर शुक्रवार शाम मोहल्लेवासियों ने हंगामा कर दिया। मकान से औराई के चार युवकों और मिठनपुरा थाना क्षेत्र की दो युवतियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर एक बोतल शराब और कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिले। हंगामे की सूचना पर ब्रह्मपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस चारों युवक और दोनों युवतियों को भीड़ से बचाकर थाने लाई. इनसे पूछताछ चल रही है।


You may have missed