April 29, 2026

70 गांवो को दी सतर्क रहने की चेतावनी: गंगरेल बांध के खोले गए सभी 14 गेट

gangrel bandh status

धमतरी: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दरअसल कैचमेंट एरिया में हुई झमाझम बारिश से गंगरेल बांध में पानी खतरे के निशान तक पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोल दिए गए हैं।


महानदी में एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा हैं। इसके साथ ही महानदी के किनारे बसे गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बता दें कि गंगरेल बांध में 97 हजार क्यूसेक पानी की बंपर आवक बनी हुई है। क्षमता से अधिक जलभराव होने से एक लाख 37 हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड के हिसाब से पानी छोड़ा जा रहा है। कैचमेंट में बारिश की वजह से बांध में करीब 1 लाख क्यूसेक प्रति सेकंड पानी की आवक बनी हुई है। इतनी बड़ी मात्रा में महानदी में पानी छोड़ने के कारण नदी तटीय गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।


You may have missed