30 अगस्त का राशिफलः अनहोनी से बचाव के लिए करें उपाय
मेषः रात्रि जागने के कारण आज का दिन थकानभरा हो सकता है। नये परिचय से व्यय संभव है। किसी प्रिय से अलगाव हो सकता है। थकान भी रहेगा। आज ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।


वृषभः आज आप पर आलस्य हावी होगा। करीबी रिश्ते से धोखा खा सकते हैं। सर्दी या कफ से परेशानी होगी। शांति के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध और चावल का दान करें।
मिथुनः सत्तापक्ष से सहयोग के योग हैं। पिता का सहयोग भी मिलेगा। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। चोट की संभावना है। मंगल के दोषों को दूर करने के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।
कर्कः लोन से राहत मिलेगी। कोई उपहार मिलने की संभावना है। पार्टनर का सर्पोट रहेगा। गुरू की प्रसन्नता के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें।
सिंहः आर्थिक समृद्धि के साथ वैवाहिक जीवन में सुख एवं भ्रमण के योग है। दिन उत्तम रहेगा। पीठ और कमर में दर्द से परेशानी हो सकती है। आज ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।
कन्याः प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है। स्वभाव में कठोरता झलकेगी। कष्टों से बचाव के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। उड़द या तिल दान करें।
तुलाः आज परिवारिक विवाद हो सकता है। जिम्मेदारी में वृद्धि किंतु लाभ में कमी से तनाव रहेगा। राहु कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। काली चीजों का दान करें।
वृश्चिकः आज किसी प्रतियोगिता के साक्षात्कार में सफलता के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। लोहे या भारी लकड़ी के सामान से चोट की संभावना है। मंगल के उपाय के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।
धनुः परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आकस्मिक हानि या चोरी हो सकती है। दोस्तों तथा परिचितों का साथ मिलेगा। गुरू के लिए उपाय करें। ऊँ गुं गुरूवे नमः का जाप करें। कुल पुरोहित को यथासंभव दान दें।
मकरः आज आहार का अनियमित होना उदर कष्ट दे सकता है। असंयमित व्यवहार ना करें। अपरिचित लोगों पर भरोसे से बचें। शुक्र की शांति के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन कर चावल, दूध, दही का दान करें।
कुंभः नई कार्ययोजना से लाभ होगा। नये लोगों से व्यवहारिक दूरी बनाकर रखें। असंभावित हानि से बचने के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। गाय या कुत्ते को आहार दें।
मीनः जायदाद संबंधी कार्य से लाभ होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग हैं। जीवनसाथी को स्वास्थगत कष्ट हो सकता है। मंगल के दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का एक माला जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें।

