PSC परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ी खुसखबरी: इस राज्य में 3 साल आगे बढ़ी अधिकतम उम्र
नई दिल्ली: PSC परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ी खुसखबरी है। मध्यप्रदेश में सरकार ने पीएससी में भर्ती होने के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए अधिकतम निर्धारित उम्र सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। जो विद्यार्थी अपनी अधिकतम निर्धारित उम्र सीमा को पार कर चुके हैं और उन्हें परीक्षा देनी है वो इसका लाभ उठा सकते है।राज्य सरकार ने पीएससी के परीक्षार्थियों की निर्धारित आयु सीमा में एक बार के लिए तीन साल की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।


किस वजह से बढ़ाई गई उम्र सीमा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि कोरोना महामारी के कारण मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा स्थगित रही, इसके चलते कई छात्र निर्धारित अधिकतम आयु सीमा को पार कर गए। पिछले दिनों छात्रों ने इस स्थिति से अवगत कराया था, लिहाजा सरकार ने ओवर एज हुए छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। और उन्हें फिर से परीक्षा देने का मौका दिया है।
इस साल के लिए हुई है बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि पीएससी परीक्षा के लिए जो निर्धारित अधिकतम आयु है उसमें तीन साल की बढ़ोतरी की जाती है। यह आयु सीमा में बढ़ोतरी हर साल के लिए नहीं है सिर्फ एक साल के लिए ही होगी, क्योंकि कोरोना के कारण पीएससी की परीक्षा स्थगित होने से कई छात्र ओवर एज हो गए हैं इसलिए उन्हें एक मौका देने के लिए यह फैसला लिया गया है।

