May 18, 2026

कोरोना BREAKING : छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के बाद भी सामने आए डराने वाले मामले और उससे भी भयानक है मौत के मामले

corona virus

रायपुर।छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब रोजाना 10,000 के पार नए कोरोना मरीज की पुष्टि की जा रही हैं। जिसके बाद अब इस महामारी से बचने के लिए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। JKCNEWS.COM आप सभी से अपील करता है की कोविड–19 के नियमों का पालन करे। अब आप सभी और भी ज्यादा सावधानी बरते।


छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 10521 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 2833 मरीज, दुर्ग से 1650, राजनांदगांव से 759, बालोद से 282, बेमेतरा से 229, कबीरधाम से 215, धमतरी से 257, बलौदा बाजार से 403, महासमुंद से 354, गरियाबंद से 298, बिलासपुर से 624, रायगढ़ से 273, कोरबा से 455, जांजगीर-चांपा से 329, मुंगेली से 207 जीपीएम से 85, सरगुजा से 249, कोरिया से 109, सूरजपुर से 161, बलरामपुर से 53, जशपुर से 255, बस्तर से 131, कोंडागांव से 45, दंतेवाड़ा से 41, सुकमा से 7, कांकेर से 198, नारायणपुर से 11, बीजापुर से 3, अन्य राज्य से 5 मरीज शामिल है। आज प्रदेश में कुल 5707 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है। राज्य में आज कुल 52 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 90277 है।


You may have missed