May 19, 2026

शादी करने का झांसा देकर युवती को अपने घर ले गया युवक, फिर जबरन किया दुष्कर्म

rape news

रायपुर: विवाह करने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी शेख आमीन को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि भाठागांव पुरानी बस्ती स्थित बी.एस.यू.पी. कॉलोनी निवासी शेख आमीन ने प्रार्थिया को विवाह करने का प्रलोभन देकर अपने घर में बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा विवाह करने से इंकार कर दिया।


प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 523/22 धारा 376, 376(2)एन भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण में आरोपी शेख आमीन को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।


You may have missed