April 29, 2026

युवाओं के लिए बंपर नौकरियां: 9 जनवरी को रायपुर में प्लेसमेंट कैंप, 30 हजार तक होगी सैलेरी

latest job update

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 9 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया है। ये कैम्प जिला रोजगार कार्यालय, पुराने पुलिस हेडक्वार्टर कैम्पस में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित है।


7 से 30 हजार तक होगी सैलेरी
प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से मनी टाक्स बिजनेस, स्मार्डाे टेक्नोलॉजिस और भारती एयरटेल लिमिटेड, रायपुर की ओर से सेल्स एग्जीक्यूटिव, ऑफिस स्टॉफ, पेपर कलेक्शन मैनेजर और डिलीवरी ब्वॉय के 82 पदों पर न्यूनतम 8वीं से स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती होगी। इसमें सैलेरी 7 हजार से 30 हजार रुपए प्रतिमाह दर पर की जाएगी।

प्लेसमेंट कैम्प में योग्य और इच्छुक आवेदक शैक्षणिक / तकनीकी योग्यता के प्रमाण-पत्र और बॉयोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।


You may have missed