April 20, 2026

CG के 2 जिलों मे 8 और 9 मई को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन: 1000 पदों पर होगी भर्ती… 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन…

latest job update

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और जांजगीर-चांपा जिले में 8 और 9 मई को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में 1000 पदों पर भर्ती की जाएगी।


इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में जल्द होगी सरकारी पदों पर बंपर भर्तियां: SC के फैसले के बाद एक्शन मोड में सरकार, सामान्य प्रशासन विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

दरअसल, यश्वी ग्रुप सुजुकी मोटर्स अहमदाबाद गुजरात द्वारा ट्रेनी पद पर भर्ती के लिए 8 मई एवं 9 मई 2023 को जिला रोजगार कार्यालय तहसील परिसर राजनांदगांव में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। ट्रेनी पद के लिए 500 अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 21 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं एवं स्नातक चाही गई है। भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपने समस्त व आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है।

इसे भी पढ़ें: देश के 22 राज्यों में 16 मई को लगेगा रोजगार मेला: 71 हजार युवाओं को PM मोदी देंगे अप्वाइंटमेंट लेटर

जांजगीर-चांपा कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जॉजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 8 मई 2023 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय प्लसेमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: स्वस्थ शरीर के लिए चाणक्य की इन बातों को जरूर करें फॉलो, नहीं लगेगा कोई रोग

जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक अडानी गुजरात एम.आर.एफ. गुजरात एण्ड हैदराबाद कंपनी द्वारा मशीन आपरेटर और ट्रेनी के 500 पदों पर भर्ती की कार्यवाही जाएगी। उक्त पद हेतु शैक्षणिक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वी 12वी आई.टी.आई. व डिप्लोमा एवं आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित किया गया है। कंपनी द्वारा वेतनमान 13000 रुपए व अन्य भत्ता दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: व्हाट्सएप का नया फीचर: एक साथ 4 फोन में चला सकते हैं एक ही अकाउंट.. जानिए कैसे

चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र गुजरात व हैदराबाद रहेगा। कैम्प में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर प्लसमेंट कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते है।


You may have missed