May 1, 2026

Disha Patani 31st Birthday: एक्ट्रेस दिशा पाटनी का जन्मदिन आज, अपनी हॉट फोटोशूट से सोशल मीडिया पर करती है राज, यहां देखें फोटो और Video

IMG_20230613_115028

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले कुछ सालों में बदलते वक्त के साथ काफी बदलाव देखने को मिले हैं. पहले फिल्मों में महिलाओं की भूमिका सीमित होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है.


एक्ट्रेस अब इंडस्ट्री में महज किसी की पत्नी, या मां ही नहीं रह गई हैं. आज एक्ट्रेस ने कई सारे स्टीरियोटाइप तोड़े हैं जिसमें दिशा पाटनी का नाम भी शामिल हैं.

आज की एक्ट्रेस आत्मनिर्भर हैं और इतनी कि कैमरे के सामने खतरनाक स्टंट करने से पीछे नहीं हटतीं. कुछ समय में ही ऐसा कमाल दिशा पाटनी ने कर दिखाया है.

एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Actress Disha Patni) आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर जानते हैं कि दिशा का रूटीन क्या है और वे डाइट में क्या-क्या लेना पसंद करती हैं.

एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बात करें तो वे अपने रेगुलर वर्क आउट को काफी बैलेंस्ड रखना पसंद करती हैं. वे इस दौरान व्हेट ट्रेनिंग, किक बॉक्सिंग, जिमनास्टिक और कार्डियो करती हैं.

वे रोजाना इस रूटीन को फॉलो करती हैं और यही वजह है कि एक्ट्रेस आज यूथ की आइडल बन गई हैं.

दिशा पाटनी बड़ी आसानी से कठिन स्टंट्स कर लेती हैं. एक्ट्रेस के लिए ऐसा इसलिए मुमकिन है क्योंकि एक्सरसाइज के साथ ही वे अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान रखती हैं. खाने के मामले में वे काफी अनुशासित हैं.

दिशा नाश्ते में 2-3 अंडे खाती हैं. इसके साथ वे दूध पीती हैं. साथ ही वे दिन में जूस पीना भी पसंद करती हैं. दोपहर में दिशा ज्यादा कुछ नहीं खाती हैं.

वे फ्रेश फ्रूट्स और जूस लेना पसंद करती हैं.वहीं डिनर की बात करें तो इसमें वे चावल-दाल और सलाद लेती हैं. बाकी वे दिनभर ड्राई फ्रूट्स भी खाती रहती हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार वे एक विलन रिटर्न्स में नजर आई थीं. इसके बाद वे योद्धा, कंगयुवा और प्रोजेक्ट के जैसी फिल्मों का हिस्सा होंगी.

एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में आए 8 साल हुए हैं और इन 8 सालों में उन्होंने 8-10 फिल्मों में काम किया है. टाइगर श्रॉफ संग उनकी जोड़ी को फैंस ने पसंद किया.


You may have missed