शाहरुख खान को देखकर फीमेल फैन हुई क्रेजी: हाथ मिलाने के बहाने कर दिया Kiss, देखें Video
दुबई: बॉलीवुड के ‘पठान’ को लेकर फैंस के बीच दीवानगी किस हद तक है ये तो आपको पता ही होगा. शाहरुख खान जहां जाते हैं वहां उनके फैंस की लंबी लाइन लग जाती है.


खासतौर से शाहरुख की फीमेल फैंस उन्हें लेकर क्रेजी रहती हैं. हाल ही में शाहरुख खान दुबई में हुए एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने एक दोस्त के रियल एस्टेट ब्रांड का प्रमोशन किया.
शाहरुख ने इवेंट में शामिल हुए काफी लोगों से मुलाकात की, जिसमें उनके फैंस भी शामिल थे. अब किंग खान को अपने सामने देख एक फीमेल फैन ने सरेआम उन्हें किस कर दिया.

ये महिला शाहरुख को देखकर इतनी एक्साइटेड हो गई कि हाथ मिलाने आई, लेकिन किस कर गई. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है.
वीडियो शाहरुख खान अपनी मैनेजर पूजा ददलानी और बॉडीगार्ड्स के साथ बैकस्टेज एरिया में जाते दिखाई दे रहे हैं. पहले उनका एक फैन हाथ मिलाता है और फिर उनके हाथ पर किस करता है.
The love #ShahRukhKhan gets every part of the world, is truly amazing. He deserves every bit of it & more. Thank You @iamsrk for existing, You truly are love itself ❤️ pic.twitter.com/yzhKUMd9wg
— Shah Rukh Khan Warriors FAN Club (@TeamSRKWarriors) June 13, 2023
इसके बाद एक महिला आती है और शाहरुख से पूछती है क्या मैं आपको किस कर सकती हूं, इससे पहले कि शाहरुख कुछ जवाब दे पाते, महिला उन्हें गाल पर एक जोरदार किस कर देती है.

