May 19, 2026

कोरोना BREAKING : कोरोना के लहर से दहल उठा छत्तीसगढ़, आज कोरोना के मामले हुए 15 हजार के पार और मौत 100 के पार

corona virus

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 15121 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 4168 मरीज, दुर्ग से 1755, राजनांदगांव से 1291, बालोद से 244, बेमेतरा से 528, कबीरधाम से 587, धमतरी से 232, बलौदा बाजार से 875, महासमुंद से 422, गरियाबंद से 411, बिलासपुर से 1024, रायगढ़ से 388, कोरबा से 724, जांजगीर-चांपा से 523, मुंगेली से 282, जीपीएम से 115, सरगुजा से 272, कोरिया से 194, सूरजपुर से 209, बलरामपुर से 130, जशपुर से 294, बस्तर से 199, कोंडागांव से 76, दंतेवाड़ा से 27, सुकमा से 10, कांकेर से 115, नारायणपुर से 9, बीजापुर से 12, अन्य राज्य से 05 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 4139 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 109 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 109139 है | आज प्रदेश में 53793 टेस्ट हुए है |



You may have missed