August 17, 2026

ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं पर मधुमक्खीयों का हमला: पुल पर बना अफरा-तफरी का माहौल

IMG-20230625-WA0005

ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आये तीर्थयात्रीयों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे 05 मिनट तक नर्मदा नदी पर बने नया झुलापुल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।


सूचना पर ओंकारेश्वर मुख्य मंदिर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पंहुचे तब तक स्थिति सामान्य हो गई थी।

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर बने झुलापुल पर मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। मधुमक्खीयों के भड़कने का कारण यह रहा कि फुल बैलपत्र हवा के सांथ छत्ते पर टकराने से कुछ मधुमक्खीयां फैल गई और दर्शनार्थ श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया।

हालांकि इसमे कोई जनहानी नही हुई हैं, लेकिन मधुमक्खी के हमले से बचाव के क्रम में कई महिलाएं एवं पुरषों ने दौड़ना शुरू कर दिया। जिससे अफरा-तफरी का माहौल 5 मिनट तक रहा। वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि मधुमक्खीयों से कोई जनहानी नही हुई हैं सभी सुरक्षित हैं।


You may have missed