पत्नी के मोबाइल नहीं देने पर नाराज पति दी जान: फांसी पर लटकी मिली लाश
अम्बिकापुर: अम्बिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने पति को मोबाइल नहीं दिया, तो पति इस कदर नाराज हुए की उसने सुसाइड कर ली|


दरअसल, एक दंपत्ति के बीच मोबाइल चलाने को लेकर कहा सुनी हुई| पत्नी ने पति को मोबाइल नहीं दिया, इस बात से वो इतने नाराज हुआ की उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी| घटना के बाद परिजनों ने ही पुलिस को सूचना दी|
नाराज पति ने कर लिया सुसाइड
परिजनों की सूचना पर गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद शव का पंचनामा तैयार किया गया| मामला दर्ज कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजी है. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि युवक को पत्नी ने मोबाइल नहीं दिया, इसलिए उसने सुसाइड कर लिया|

