April 30, 2026

काम की खबर: नगर में 2 दिन नहीं होगी पानी की सप्लाई, पानी स्टोर करके रखने की अपील

pani 1

शिवनाथ इंटक वेल के फिल्टर प्लांट से आने वाली रॉ वाटर पाइप लाइन में (1200 एमएम डाया) पुलगांव चौक से नयापारा चौक के बीच लीकेज हो गया है। इसके मरम्मत के लिए शटडाउन लिया जाना है। बिना शटडाउन लिए पाइप लाइन के लीकेज की मरम्मत नहीं हो पाएगी।


निगम आयुक्त के निर्देश पर लीकेज का मेंटेनेंस 28 जून 2023 को किया जाएगा। इस दौरान इंटक वेल और जल शोधन संयंत्र पूरी तरह से बंद रहेगा। इसके चलते भिलाई नगर निगम क्षेत्र में 28 जून की शाम और 29 जून को पूरा दिन पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।

लोगों से पानी स्टोर करके रखने की अपील
निगम आयुक्त रोहित व्यास ने सभी जोन आयुक्त को टैंकर और अन्य माध्यम से पानी सप्लाई करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही साथ आम लोगों से यह भी अपील की गई है कि वो मंगलवार और बुधवार सुबह तक अपने घरों में अधिक पानी स्टोर करके रख लें, जिससे लोगों को निस्तारी और अन्य चीजों के लिए पानी की कमी महसूस न हो।


You may have missed