May 19, 2026

रायपुर की सड़कों पर युवक का मस्ती करते वीडियो वायरल: स्कूटी के स्पीकर से निकलती है ‘जल्दी वहां से हटो’ की आवाज, ट्रैफिक पुलिस ने कहा- करेंगे वीडियो की जांच

IMG_20230801_124838

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवक की स्कूटी के स्पीकर से ‘जल्दी वहां से हटो’ (Jaldi wahan se hato) आवाज आती है। ये आवाज जैसे ही लोगों को सुनाई देती है, वे उस युवक को मुड़कर देखते हैं।


ये युवक ट्रैफिक पुलिस की गाड़ियों में लगे स्पीकर की तरह इसे रास्ते में चलते हुए तेजी से बजा रहा था। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jkcnews Web Portal (@jkcnews)

मरीन ड्राइव के पास का वीडियो

वायरल हो रहा ये वीडियो रायपुर के मरीन ड्राइव इलाके का है। ओला स्कूटी पर सवार युवक ने सिर पर हेलमेट और रेनकोट भी पहना हुआ है। वो भारतमाता चौक से घड़ी चौक की तरफ जा रहा है। इसी बीच युवक ने अपनी गाड़ी के स्पीकर में “जल्दी से वहां से हटो” बजाया। जिसके बाद पीछे चल रहे कुछ युवकों ने उसे हंसते हुए फिर से ये बजाने को बोला। फिर वो इन युवकों के साथ मस्ती के मूड में इस आवाज को बार-बार बजाने लग जाता है।

अचानक ऐसी आवाज से एक्सीडेंट का खतरा

युवक का मस्ती भरा ये अंदाज किसी के जान के लिए खतरा भी बन सकता है। दरअसल, ट्रैफिक में सामने चल रहे लोग अचानक आई इस आवाज से हड़बड़ा जाते हैं। उन्हें लगता है कि पीछे कोई इमरजेंसी व्हीकल आ रही है, जिसे रास्ता देना है। फिर इस तरह अचानक बजने वाली आवाज के कारण हर कोई पीछे मुड़-मुड़ कर देखता है। ऐसे में ध्यान भटकने से एक्सीडेंट होने का खतरा बढ़ जाता है।

रायपुर ट्रैफिक ASP सचिन्द्र चौबे ने कहा कि इस वीडियो के वायरल होने की सूचना मिली है। फिलहाल हम वीडियो की जांच कर रहे हैं। यदि युवक द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी


You may have missed