October 28, 2026

BIG NEWS : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बेटा भी कोरोना संक्रमित

CMCHA

भोपाल। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय भी संक्रमित हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। हालांकि, उनकी अभी आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट आनी बाकी है।


बेटे के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सीएम शिवराज ने भी तत्काल अपना कोविड टेस्ट कराया है। रेपिड एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आई है। लेकिन अभी आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, कार्तिकेय ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

चौहान ने भी करवाया कोविड-19 टेस्ट-
कार्तिकेय की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी गुरुवार को अपना कोविड-19 टेस्ट कराया। सीएम की रेपिड एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आई है, लेकिन अभी आरटी पीसीआर रिपोर्ट आना बाकी है। इससे पहले कोरोना की पहली लहर में सीएम शिवराज को कोरोना हो चुका है। वो भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती भी रहे थे।


You may have missed