October 28, 2026

CG Lockdown Breaking : छत्तीसगढ़ के एक और जिले में हुआ सम्पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान, अब तक 20 जिलों में लग चुका लॉकडाउन

lauk2

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना के आंकड़े को देखते हुए अब तक 20 जिलों में लॉक डाउन लगा दिया गया है। अब वही खबर है की छत्तीसगढ़ के एक और जिले में लॉक डाउन का ऐलान हुआ है। बीजापुर में 16 अप्रैल की शाम 6 बजे से सम्पूर्ण जिला लॉकडाउन हो जाएगा, जो 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक प्रभावी होगा। इस दौरान मेडिकल दुकान छोड़ सभी दुकान बंद रहेगी। जिले की सभी सीमाओं को भी सील करने के आदेश दे दिए गए है। दूध के वितरण और बिक्री के लिए सुबह 6 से 8 और शाम में 5 से 7 बजे तक का वक़्त निर्धारित किया गया है। अति आवश्यक सेवाओं को छोड़ तमाम गतिविधियों पर रोक लगा दी जाएगी। कोरोना के खौफ के बीच प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में लॉकडाउन का आदेश अब तक जारी हो चुका है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रदेश का पहला लॉकडाउन लगा था, जिसे देखते हुए एक के बाद एक प्रदेश के 20 जिले अब तक कंप्लीट लॉकडाउन हो चुके हैं, रविवार को 8 जिलों में लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया। प्रदेश में सबसे लंबा लॉकडाउन धमतरी में लगा है, जहां 15 दिनों के लिए सभी तरह की गतिविधियों को रोक दिया गया है।



You may have missed