वैलेंटाइन वीक में सस्ता हुआ सोना, चांदी में आई उछाल, जानिए क्या है आपके शहर में ताजा भाव
शादियों के सीजन के साथ वैलेंटाइन वीक भी चल रहा है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टन के लिए सोने-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बार आज के ताजा दामों के बारे में जरूर जान लें।


आज सोने की कीमतों में फिर से गिरावट देखी गई है। वहीं, चांदी की बात करें तो उछाल देखा गया है। जारी हुई नई कीमतों के बाद सोने के दाम 63 हजार और चांदी की कीमत 75 हजार के पार पहुंच गई है।
आज 10 फरवरी 2024 को 22 कैरेट सोने की कीमत 58 हजार 040 रुपए, 24 कैरेट के दाम 63 हजार 300 रुपए और 18 ग्राम 47480 रुपए है। वहीं, 1 किलो चांदी के दाम 75 हजार रुपए है।
मिस्ड कॉल से जानें सोने-चांदी के दाम
आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

