June 28, 2026

Loksabha Chunav 2024: 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू…

voting

देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। आज 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान किया जा रहा है। इस चरण में वोटिंग 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की जा रही है।


इन राज्यों में की जा रही वोटिंग:
21 राज्यों में राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, असम और महाराष्ट्र में 5, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान होना है।

इसके अलावा तमिलनाडु (39), मेघालय की (2), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) की सभी लोकसभा सीट पर मतदान की जा रही है।


You may have missed