July 6, 2026

श्री विघ्नहर्ता गणेशोत्सव समिति ने किया महाआरती और दीप यज्ञ का आयोजन: बच्चों के लिए भी किया जाएगा खास आयोजन

IMG_20240913_182329

रायपुर: देशभर में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी गणेशोत्सव की धूम देखी जा रही है। शहर के विभिन्न गली मोहल्लों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पंडाल सजाए गए हैं।


इसी कड़ी में श्री विघ्नहर्ता गणेशोत्सव समिति नवदुर्गा नगर चौरसिया कॉलोनी रायपुर के सदस्यों ने बुधवार को महाआरती का आयोजन किया।

इसे भी पढ़ें: राजधानी में गणेशोत्सव की धूम: श्री विघ्नहर्ता गणेशोत्सव समिति ने किया लंबोदर महाराज का स्वागत

भगवान गणेश की महाआरती में भक्तों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही भगवान गणेश की महाआरती कर अपने परिवार और विश्व कल्याण की कामना की।

इसे भी पढ़ें: गाय–कुत्तों को पत्थर मारने वाले अब हो जाएं सावधान : लगेगा इतने हजार का जुर्माना, नगर निगम ने कराई मुनादी

इसी तरह श्री विघ्नहर्ता गणेशोत्सव समिति ने गुरुवार को दीप यज्ञ का आयोजन भी किया। जिसमे भक्तों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही दीप प्रज्ज्वलित भी किया। 

इसे भी पढ़ें: Digital Media Policy 2024: डिजिटल मीडिया नीति 2024 को मंजूरी, सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्‍पणी और आपत्तिजनक पोस्ट करने पर होगी जेल

श्री विघ्नहर्ता गणेशोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि इसी सप्ताह शनिवार और रविवार को बच्चों के लिए खेल कूद के साथ ही डांस प्रतियोगित का भी आयोजन किया जाएगा।

श्री विघ्नहर्ता गणेशोत्सव समिति के सदस्यों ने खेल कूद और डांस प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।


You may have missed