अजगर ने निगला नीलगाय का बच्चा: VIDEO देखकर कांप जाएगी आपकी रूह
शिवपुरी के खनियांधाना तहसील के ग्राम सिलपुरा में हुकुमपुर रोड पर खेत में अजगर सांप ने नीलगाय के बछड़े को निगल लिया….मौके पर अजगर को देखते ही ग्रामीणों में भगदड़ मच गई….


सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम और बाहर से आई वॉयस कॉल फॉर फाउंडेशन की टीम मौके पर पहुंची….अजगर झाड़ियों में छुप कर बैठा हुआ था…
रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को झाड़ियों से बाहर निकाला…जिसकी लंबाई लगभग 8 से 10 फिट होगी….
बाहर निकलते ही अजगर ने नीलगाय के बछड़े को कुछ समय बाद ही बाहर उगल दिया… वहीं, रेस्क्यू टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा…

