दिवाली पर राशि अनुसार जरूर करें इन चीज़ों का दान: बरसेगी गणेश और मां लक्ष्मी की असीम कृपा
हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को बेहद खुशी और उत्साह के साथ दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस साल भी दिवाली 31 अक्टूबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसको लेकर घर घर में तैयारियां शुरू कर दी गई है।


मान्यता है कि दिवाली के दिन गणेश भगवान और लक्ष्मी मां की पूजा अर्चना करने से जीवन में आ रही परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही जीवन में सुख समृद्धि और आर्थिक वृद्धि के द्वार खुल जाते है।
मेष राशि (ARIES)
मेष राशि के जातकों के लिए दीपावली का अवसर विशेष फलदायक हो सकता है। यदि मेष राशि के जातक इस दिन गरीबों या जरूरतमंदों में शक्कर का दान करें, तो इससे न केवल मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा बल्कि घर में सुख समृद्धि भी आएगी। इस दिन लाल रंग की वस्त्र धारण करके लक्ष्मी जी की पूजन करना शुभ माना जाएगा।
वृषभ राशि (TAURUS)
वृषभ राशि के जातकों के लिए दीपावली के अवसर पर हरी मूंग का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसा करने से भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में खुशहाली वह आर्थिक उन्नति का मार्ग मिलता है। इस में सफेद रंग के कपड़े पहनकर लक्ष्मी पूजन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इसे भी पढ़ें: दिवाली के बाद बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत: रुके हुए कार्य होंगे पूर्ण, पैसों की भी होगी बारिश
मिथुन राशि (GEMINI)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दीपावली पर गुड़ का दान करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। ऐसा करने से भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है। इस दिन हल्के या क्रीम कलर के कपड़े पहन कर लक्ष्मी पूजन करना शुभ होता है।
कर्क राशि (CANCER)
कर्क राशि के जातकों के लिए दीपावली पर लक्ष्मी जी की पूजन में फिरोजी रंग के वस्त्र धारण करना बहुत शुभ माना जाता है। अगर दान करने की बात की जाए तो कर्क राशि की जातकों को दीपावली के दिन मंदिर में या जरूरतमंद लोगों में चावल का दान करना शुभ माना जाएगा।
इसे भी पढ़ें: धनतेरस पर इन चीजों की करें खरीददारी: मां लक्ष्मी हो जाएगी प्रसन्न, धन की होगी वर्षा
सिंह राशि (LEO)
सिंह राशि के जातकों के लिए दीपावली के शुभ अवसर पर वस्त्रो का दान करना विशेष लाभकारी माना गया है। ऐसा करने से महालक्ष्मी भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही दिवाली की पूजा में सफेद रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना गया है।
कन्या राशि (VIRGO)
कन्या राशि के जातकों के लिए दीपावली का अवसर लक्ष्मी जी की पूजा के बाद ब्राह्मणों को मीठा खिलाना और दक्षिणा देना अत्यंत शुभ माना गया है। यह कर्म न केवल मां लक्ष्मी की कृपा पाने में सहायक होता है, बल्कि जीवन में सुख समृद्धि और शांति का संचार करता है। इस दिन पूजा के दौरान ग्रे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।
इसे भी पढ़ें: महाकाल मंदिर की भस्म आरती के दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव : अब श्रद्धालुओं को ऐसे होंगे दर्शन
तुला राशि (LIBRA)
तुला राशि के जातकों के लिए दीपावली के अवसर पर पुस्तक का दान करना विशेष रूप से शुभ और लाभदायक माना गया है। ऐसा करने से ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, साथ ही इस दिन पूजा के दौरान गुलाबी रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना गया है।
वृश्चिक राशि (SCORPION)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दीपावली के पावन अवसर पर चने की दाल और गुड़ का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। इसके साथ ही इस दिन मेहरून रंग के वस्त्र धारण करना लाभकारी होता है, जो शक्ति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।
इसे भी पढ़ें: दिल दहला देनी वाली घटना: शिव जी को प्रसन्न करने पोते ने दादी के साथ किया ऐसा काम, मामला जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान
धनु राशि (SAGITTARIUS)
धनु राशि के जातकों के लिए दीपावली पर लोहे से बनी चीजों का दान करना विशेष रूप से शुभ माना गया है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन पूजा के दौरान ब्राउन जिसे कत्थई भी कहा जाता है। इस रंग के वस्त्र धारण करना लाभकारी होता है।
मकर राशि (CAPRICORN)
मकर राशि के जातकों के लिए दीपावली के अवसर पर साबुत धनिए का दान करना अत्यंत शुभ और लाभकारी माना गया है। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन पूजा के दौरान नीले रंग के कपड़े पहनकर लक्ष्मी पूजन करना बेहद ही शुभ माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: सपनों में इन चीजों का दिखना भूलकर भी न करें नजरंदाज: दुख-परेशानी के आगमन का हो सकता है संकेत
कुंभ राशि (AQUARIUS)
कुंभ राशि के जातकों के लिए दीपावली के दिन मां दुर्गा के मंदिर जाकर उन्हें माला और गुलाब अर्पित करना विशेष लाभकारी माना गया है। ऐसा करने से मां दुर्गा और लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन पूजा के दौरान लाल रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।
मीन राशि (PISCES)
मीन राशि के जातकों के लिए दीपावली पर गरीब और जरूरतमंदों को कंबल दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। इस दान से न केवल दानदाता को पुण्य की प्राप्ति होती है। बल्कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा भी प्राप्त होती है। इस दिन सिल्वर रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाएगा।

