चीन में फैला एक और नया वायरस HMPV: कोविड-19 जैसे दिखाई दे रहे लक्षण, छोटे बच्चों पर ज्यादा असर, देश में इमरजेंसी घोषित
चीन में फिर एक बार फिर नए वायरस का संक्रमण फैल रहा है। इसके लक्षण भी कोरोना वायरस की तरह ही है। इस नए वायरस का नाम ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) है, जो कि एक RNA वायरस है।
वायरस से संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।


लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
चीन के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) के मुताबिक इसके लक्षणों में खांसी, बुखार, नाक बंद होना और गले में घरघराहट शामिल हैं। HMPV के अलावा इन्फ्लुएंजा ए, माइकोप्लाज्मा निमोनिया और कोविड-19 के केस भी सामने आ रहे हैं। इससे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी है।
चीन ने इमरजेंसी घोषित का दावा
चीन ने इमरजेंसी घोषित की सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में मरीजों की फोटो पोस्ट करते हुए दावा किया गया है कि चीन ने वायरस के फैलने के बाद कई जगहों पर इमरजेंसी घोषित कर दी है। दावे के मुताबिक अस्पतालों और श्मशान घाटों में भीड़ बढ़ रही है। हालांकि, चीन की तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
इसे भी पढ़ें: देवर बना हैवान: भाभी से बनाना चाहता था अवैध संबंध, मना करने पर कर दिया बड़ा कांड, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
द स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, CDC ने पहले से अस्थमा और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी जैसी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों में संक्रमण का खतरा ज्यादा होने की बात कही है।
इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी ऑफिस में अक्सर आती है नींद: इसके पीछे हो सकते हैं ये 10 कारण, जानें कारण और बचाव के तरीके
खांसने और छींकने से वायरस के फैलने का खतरा अधिक है। वायरस का असर ज्यादा होने पर इससे ब्रोंकाइटिस और निमोनिया भी हो सकता है। रॉयटर्स के मुताबिक चीन इससे निपटने के लिए एक निगरानी सिस्टम की टेस्टिंग भी कर रहा है।

